दलित बस्ती में जमीनी विवाद निपटाने गयी पुलिस पर ग्रामीण जनों का हमला, एक दीवान गम्भीर रूप से घायल


जौनपुर। जनपद के थाना बदलापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित देवरिया गांव में आज सुबह जमीनी विवाद की सूचना पर मौके पर विवाद सुलझाने पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम पर एक पक्ष  हमलावर हो गए और एक दीवान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया है वहीं पीआरडी 112 के अन्य पुलिस कर्मी मौके की नजाकत देखते हुए मौके से फरार हो गए। हलांकि की अब मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात है और हमलावरो पर विधिक कार्यवाई की जा रही है। 

बता दें कि जिले के बदलापुर कोतवाली के देवरिया गांव में आज डायल 112 को सूचना मिली कि दो पक्षों में आपस मे जमीनी विवाद है जिसकी सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे तभी किसी बात को लेकर दलित बस्ती की महिलायें डायल 112 पर की टीम पर हमलावर हो गई, जिसमें एक दीवान बुरी तरह से घायल हो गया और अन्य पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए हैं फिलहाल गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

मिली खबर के अनुसार एक पक्ष ने हमला बोल दिया ,जिसमें दीवान को गंभीर चोटें लगी,जबकि अन्य दो जान बचाकर भाग निकले घटना को लेकर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है  घायल दीवान को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया है । दलित बस्ती के एक पक्ष के लोग जियालाल, रतनलाल व दूसरा पक्ष जियावन के बीच जमीन संबंधी विवाद वर्षों से चला आ रहा है । किसी बात को लेकर आज सुबह दोनों के बीच जमीनी विवाद बढ़ गया, विवाद बढ़ता देख एक पक्ष ने डायल 112 को फोन कर बुलाया । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बात कर रही थी, इतने में एक पक्ष के लोग और महिलाएं पुलिसकर्मियों पर टूट पड़ी , जिससे राजेश कुमार को सिर में चोट लगी घटना की सूचना जब थाने को मिली तब कुछ ही समय बाद इंस्पेक्टर संजय वर्मा भारी पुलिस बल के साथ बस्ती में पहुंच गए,मौके से लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है,वही पूरे गांव में एतिहात के तौर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ।


 जनपद पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आज प्रातः लगभग 9:30 बजे ग्राम देवरिया थाना बदलापुर निवासी राधा नाम की महिला के द्वारा डायल 112 कंट्रोल रूम को यह सूचना दी गई कि उसके खेत में लगे केले के पेड़ को विपक्षी रामप्रवेश आदि काट कर ले गए हैं इस सूचना पर थाना बदलापुर की पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची और पीआरवी के पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों पक्ष में हो रहे झगड़े को शांत कराने का प्रयास किया गया दोनों पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे इसी दौरान झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को अलग करने में पुलिसकर्मी आरक्षी राजेश कुमार के सिर में मामूली चोट लगी सूचना पर तत्काल थाना बदलापुर एवं अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंची और झगड़ा करने वाले 8 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया जिसमें 6 महिलाएं एवं दो पुरुष हैं इस प्रकरण में आवेदिका राधा की तहरीर पर एवं पीआरवी के पुलिसकर्मी आरक्षी राजेश यादव की तहरीर पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत जा रहा है तदनुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ