आइए जानते है जनपद के रेहारी गांव के लोग दो विधान सभाओ के लिए कैसे करते है वोटिंग


जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड जलालपुर स्थित रेहारी गांव के मतदाता सरकारी लापरवाहियों के चलते दो विधान सभाओ के लिए मतदान करने को मजबूर है। जी हां यह कोई कपोल कहानी नहीं बल्कि गत मतदान के दिवस 07 मार्च को केराकत और जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के दो विधायकों को चुनने के लिए अपना वोट डाला है। गांव के लोग बताते है कि वर्ष 2012 में परिसीमन के समय विकास खंड जलालपुर की इस ग्राम पंचायत को केराकत और जफराबाद दो विधानसभा क्षेत्रों में बांट दिया गया था। तभी से यह गांव एक प्रधान  और दो विधायक चुनता है, क्योंकि रेहारी ग्राम पंचायत के लोग जिनकी मतदाता संख्या करीब 834 है, केराकत विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा बना दिया गया और केराकत विधान सभा से विधायक चुनने के लिए अपना वोट डालते हैं। दूसरी तरफ, इसी गांव के बेला पुरवां के मतदाता जिनकी मतदाता संख्या करीब 632 है। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र का अंश हो गये और जफराबाद से विधायक चुनने के लिए अपना वोट डालते हैं। यह गांव रेहारी और बेला दो पुरवे में बंटा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस