बोर्ड परीक्षा के निरीक्षण के दौरान डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिया यह शख्त आदेश


जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की सुचिता का खास ध्यान रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने किसान आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज प्रतापगंज में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र में लगाए गए सी.सी.टी.वी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर के माध्यम से हो रही मॉनीटरिंग व्यवस्था को देखा। केंद्र व्यवस्थापकों को हिदायत देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों के भीतर केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकता है। नियम तोड़ने वाले केंद्र व्यवस्थापकों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के अंदर यदि कहीं से भी लापरवाही बरती गई तो केंद्र व्यवस्थापक पूर्ण रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस