पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुख्य परीक्षाओ को समय बदला, आदेश 27 अप्रैल से होगा प्रभावी


जौनपुर। बीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रही मुख्य परीक्षा का समय अब बदल दिया गया है। स्नातक व स्नातकोत्तर मुख्य परीक्षा 2021-22 के परीक्षा समय और प्रश्न पत्र वितरण व उत्तर पुस्तिकाओं के जमा करने के समय में बदलाव किया है. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य ने परीक्षा के दौरान होने वाली परेशानी को देखते हुए यह परिवर्तन किया है, जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 से 5:30 बजे तक होगी. जिसकी जानकारी सभी परीक्षा केंद्रों को पत्र जारी कर दी गई है. 
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं  शुरू होने के बाद पेपर नोडल केन्द्रों से लाना पड़ता था।जिससे दूर-दराज के परीक्षा केन्द्रों  को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी ने कुलपति व परीक्षा नियंत्रक से समस्याओं को उनके समक्ष रखा परीक्षा के समय में बदलाव को कुलपति की मंजूरी मिल गई। यह आदेश 27 अप्रैल बुधवार से प्रभावी होगा, जिसकी जानकारी परीक्षा नियंत्रक ने सभी  प्रभारी नोडल केंद्रध्यक्ष केंद्रों को पत्र जारी करते हुए दी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस