मंहगाई बढ़ते ही नींबू की चोरी शुरू, एफआईआर के साथ अब बगीचो की हो रही है रखवाली


मंहगाई ने अब एक नया खेल शुरू करा दिया है कि नींबू के बगीचे से नींबू की चोरी होने लगी है। 
ठेलों पर मारा-मारा फिरने वाला अदना सा नींबू इन दिनों बेशकीमती हो गया है। सेब, आम, तरबूज, खरबूजा, कीवी, अंगूर जैसे फलों ने भी कीमत के मामले में नींबू के आगे घुटने टेक दिए हैं। हाल यह है कि पहली बार नींबू के लुटेरे पैदा हो गए हैं। बिठूर के बाग से लुटेरों ने 15000 नींबू लूट लिए। इसके बाद रात-रात भर नींबू के बाग में लठैत पहरा दे रहे हैं। नींबू लूट की तहरीर पुलिस को दी गई है।
चौबेपुर, बिठूर कटरी, मंधना, परियर में करीब 2000 बीघा जमीन पर नींबू के बगीचे हैं। यह पहली बार है कि नींबू के बगीचों में रखवाली हो रही है। दरअसल नींबू की कीमत दस रुपये का एक या 250 रुपये किलो होते ही लूट शुरू हो गई। गंगा कटरी के बिठूर में लुटेरे बाग से 15 हजार नींबू तोड़ ले गए।
बिठूर कटरी में नींबू उगाने वाले राम नरेश, चिरंजू, चौभी निषाद, जगरूप, जारी पोखर बगीचा केयर टेकर राजेंद्र पाल कहते है अब नींबू के बगीचे में दिन रात रखवाली करनी पड़ रही है। यह पहली बार है कि नींबू लूटा जा रहा है। बगीचा मालिकों ने नींबू की रखवाली के लिए कर्मचारी रखे हैं।
मजेदार बात यह है कि बीते दिवस बिठूर थाने में नींबू लूट की एफआईआर लिखाने के लिए अभिषेक निषाद नामक व्यक्ति ने तहरीर दी है। जो शिवदीन पुरवा का निवासी है। इसके मुताबिक उनके तीन बीघा बगीचे में तीन दिन के अंदर चोर दो हजार नींबू तोड़कर ले गए। परेशान अभिषेक निषाद ने नींबू तैयार होने तक बाग में ही अपना बसेरा बना लिया है। यही नजारा लगभग सभी नींबू बगीचों का है। केयरटेकर एक-एक नींबू की गिनती कर रिकॉर्ड मेनटेन कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस