जेब्रा ने गोद लिए गांव में वितरित किया पौष्टिक आहार


जौनपुर। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम’’ के अंतर्गत जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट, जौनपुर द्वारा बक्शा ब्लॉक परिक्षेत्र में गोद लिए गए 36 मरीजों को पौष्टिक आहार मूंगफली, सोयाबीन, गुड़, भूना चना, कॉर्नफ्लेक्स, ओट्स, दलिया, सत्तू तथा बोर्नबीटा आदि का वितरण मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला के हाथों बक्शा ब्लाक अंतर्गत नौपेड़वा स्वास्थ्य केंद्र जौनपुर पर किया गया। जेब्रा परिवार के संजय कुमार सेठ, विजयंत सोंथालिया, अमरनाथ सेठ, रवि विश्वकर्मा, अनन्त श्रीवास्तव, नीरज शाह, मो. तौफीक ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं  जनपद जौनपुर पर लिखी गयी पुस्तक प्रदान कर किया।
 इस अवसर पर डॉ. मनोज वत्स (सचिव, रेडक्रास सोसाइटी) डॉ. जी. के. सिंह (अधीक्षक-स्वास्थ्य केंद्र) मनोज अग्रहरि, रामनारायण सेठ, अनिल सेठ, सलिल यादव आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस