शासन के निर्देश पर जौनपुर में भी एन्टीरोमियो सक्रिय, डीएम एसपी ने किया फ्लैग मार्च


जौनपुर । शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री, सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया।जनपद वासियों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति पूर्ण माहौल में आगामी त्योहारों को मनाने की अपील की इस दौरान व्यापरियों से वार्ता कर जानकारी ली गयी कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या तो नही है। आज जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ पैदल गस्त किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में एण्टीरोमियों सक्रिय की गयी है आज लगभग 250 विद्यालयों में एण्टीरोमियों टीम के द्वारा चेकिंग की गयी है और 05 के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है और 88 लोगो को चेतावनी दी गयी है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया निरन्तर चलती रहेगी। विद्यालयों में बच्चों को जागरुक करने का कार्य किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ