तमंचा खोंस कर प्रदर्शन करने वाला अब पहुंच गया सलाखों के पीछे, जानें पूरी कहांनी


जौनपुर। इन्टरनेट मीडिया पर तमंचा के साथ अपनी फोटो अपलोड करना युवक को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उसे तमंचा के साथ के साथ धर दबोचा। आ‌र्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
सीओ केराकत शुभम तोदी ने बताया कि पिछले माह फेसबुक पर एक युवक ने जींस पैंट की जेब में तमंचा खोंसे अपनी फोटो अपलोड किया था। उसके दो साथी तमंचा लहरा रहे थे। स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस आरोपितों को चिह्नित करने में जुटी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत व एसआइ विनीत मोहन पाठक और उनके सहयोगी पुलिस जवानों ने चिह्नित किए गए आरोपितों में से एक धीरज सरोज निवासी गांव मीरपुर को शनिवार की रात करीब पौने दस बजे हुरहुरी पेट्रोल पंप के पास से धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पुलिस के हत्थे चढ़ते ही आरोपित कान पकड़कर माफी मांगने लगा। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके पास तमंचा आया कहां से था। उसी फेसबुक वॉल पर तमंचा लहराते हुए अपनी फोटो अपलोड करने वाले उसके दो साथियों की पुलिस सरगर्मी से खोज में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस