कोरोना से बचने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को डीएम का कड़ाई से पालन हेतु हुआ यह शख्त आदेश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से नियंत्रित किए जाने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व)/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय, कलेक्ट्रेट जौनपुर, रजिस्ट्रार पूर्वांचल विश्व विद्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया है कि विगत कुछ दिनों में एनसीआर क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत कोरोना संक्रमण का प्रभावी रूप से नियंत्रित किए जाने हेतु 3 बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी करते हुए इसका कड़ाई से अनुपालन अनुश्रवण सुनिश्चित कराए जाने की अपेक्षा की गई है।
एनसीआर क्षेत्र गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत व बुलंदशहर और लखनऊ के सभी सार्वजनिक स्थलों, सरकारी व निजी क्षेत्र कार्यालयों, न्यायालयों व स्कूलों में मास्क अनिवार्य कर दिया जाए। पूरे प्रदेश में जिला प्रशासन द्वारा पुलिस नगर निकाय व अन्य विभागों के पब्लिक एड्रेस सिस्टम को पुनः प्रभावी रूप से क्रियाशील कराकर प्रचार-प्रसार कराया जाए। वैक्सीनेशन के लिए एक विशेष अभियान चलाकर 12 से 14 वर्ष की आयु, 15 से 17 वर्ष की आयु एवं 18 वर्ष से अधिक आयु के बुस्टर डोज हेतु अर्ह व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाए। उक्त निर्देश का अनुपालन उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के द्वारा निर्गत निर्देशों का अपने निकट पर्यवेक्षण में कड़ाई से अनुपालन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित कराया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस