जौनपुर के लाल जगदीश ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक जनपद आगमन पर स्वागत


जौनपुर। गोरखपुर में आयोजित 62 वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे चैंपियनशिप में जौनपुर के लाल जगदीश प्रसाद ने कांस्य पदक जीत कर राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया है। ग्रीको रोमन के 60 किलोग्राम भार वर्ग में जगदीश ने पूरे देश से रेलवे के आए पहलवानों को आसमान दिखाकर कांस्य पदक जीता। पदक जीतने के बाद जनपद आगमन पर  जगदीश पहलवान का कुश्ती संघ के संरक्षक शिक्षाविद् डॉ० ब्रजेश कुमार यदुवंशी के नेतृत्व में तमाम पहलवानों ने स्वागत किया। नगर के नखास स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सभी ने बजरंगबली के जय घोष से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। बता दें कि धर्मापुर के मूलनिवासी जगदीश प्रसाद वर्तमान में खेल कोटे से डीजल रेल कारखाना वाराणसी में कार्यरत हैं। इसकेे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर जगदीश प्रसाद ने कई स्वर्ण पदक,रजत पदक और कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से डॉ०ब्रजेश कुमार यदुवंशी, धनंजय यादव,शिवम यादव, अखिलेश पाल, धनुर्धर यादव, सिकन्दर सोनकर, विकास,शुभम,शनि, संदीप, चंद्रप्रकाश, रोहित रानीपुर, वशिष्ठ, जालंधर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस