गेंहूं क्रय केन्द्र सिरकोनी के निरीक्षण में डीएम को जानें कैसे मिला सब कुछ ठीक

जौनपुर । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा मण्डी समिति, सदर में स्थित विपणन शाखा सिरकोनी गेंहूँ क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के समय केन्द्र पर तैनात केन्द्र प्रभारी कमलेश नरायण, विपणन निरीक्षक उपस्थित मिलें। तैनात केन्द्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि केन्द्र पर बोरा उपलब्ध है। केन्द्र पर बैनर प्रदर्शित था, इलेक्ट्रानिक कांटा, नमीमापक यंत्र, छलना, पंखा, डस्टर व गेंहूँ खरीद स्टॉक रजिस्टर, क्रय पंजिका, टाटपप्टी, बोरा रजिस्टर, निरीक्षण पंजिका, रिजेक्शन रजिस्टर उपलब्ध पाया गया। दीवार पर वालपेन्टिंग भी पायी गयी तथा किसानों के छाया में बैठने की व्यवस्था पायी  जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि केन्द्र पर मानक के अनुरूप प्रतिदिन गेहॅू खरीद करना सुनिश्चित करें, जिससे कृषकों को समर्थन मूल्य का लाभ अधिक से अधिक मिल सके। कृषक को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, जिसका विशेष ध्यान दिया जाये। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि गेंहूँ क्रय के सम्बन्ध में किसानों का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रोत्साहित करे। गेंहूँ खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ