डीएम एसपी ने किया जेल का औचक निरीक्षण


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न बैरकों की गहन तलाशी ली गयी, तलाशी में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नही मिली। 
अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बीमार बंदियों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।अधिकारियों द्वारा पाकशाला में जाकर खाने की गुणवत्ता की जांच भी की गयी। इस दौरान अधिकारियों के द्वारा बंदियों से वार्ता कर जेल के द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के पश्चात क्या आदेश निर्देश अधिकारियों ने दिया इसका हवाला नहीं मिल सका है।
जेल निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार,क्षेत्राधिकारी जितेंद्र दूबे, जेलर कुलदीप सिंह, जेल अधीक्षक एस.के पांडेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ