गरीब की बेटी की शादी कराके दूल्हे संघ कर दिया विदा



जौनपुर। ठाकुर बाड़ी महिला विकास कल्याण समिति ने एक गरीब लड़की की शादी गौरी शंकर मंदिर सिंगरामऊ में सादे समारोह के बीच सम्पन्न करायी। संस्था प्रमुख डा. अंजू सिंह, संस्था कोषाध्यक्ष शीला दुबे, संस्था अध्यक्ष पदमिनी सिंह व संस्था के सभी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने वर वधु को उपहार प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा विभिन्न कोर्सो में प्रशिक्षण ले रहीं किशोरियां भी उपस्थित रही। विवाह सम्पन्न कराने में पंडित विनोद मिश्रा एवं पंडित दयाशंकर थे जबकि लालमनी मिश्र, सत्यजीत, नेहा, मंजू, अंकिता, प्रीती, गरुण, जीतेन्द्र दुबे, राहुल सिंह, रोहित मौर्य, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ