लोकसभा की रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव और यूपी में 13 विधान परिषद सदस्य के चुनाव हेतु तिथि घोषित जानें पूरा कार्यक्रम



केंद्रीय चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार राज्यों की विधान परिषद और लोकसभा की रिक्त सीटों पर उपुचनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसमें उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों पर 20 जून को और लोकसभा की दो सीटों रामपुर व आजमगढ़ में 23 जून को मदतान होगा। मतगणना 26 जून को होगी।
आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा की रिक्त सीटों के लिए छह जून को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। सात जून जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ जून नामांकन वापसी की आखिरी तारीख होगी। 23 जून को मतदान होगा और 26 जून को मतगणना करवाई जाएगी।
विधान परिषद की रिक्त सीटों के लिए दो जून से नामांकन दाखिले की शुरूआत होगी। नौ जून नामांकन दाखिले की आखिरी तारीख तय की गई है। 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 13 जून नामांकन वापसी की आखिरी तारीख होगी। 20 जून को सुबह 9 बजे से शाम चार बजे के बीच मतदान होगा। 20 जून को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। प्रदेश की लोकसभा की दो रिक्त सीटों में एक आजमगढ़ की सीट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और दूसरी रामपुर सीट पर सपा के नेता आजम खां इस्तीफा देकर विधानसभा का पिछला चुनाव जीत कर विधायक बन चुके हैं। इस वजह से यह दोनों सीटें रिक्त चल रही हैं।
परिषद की 13 सीटों में अभी छह सपा, तीन भाजपा के पास
इनके अलावा प्रदेश विधान परिषद की जिन 13 रिक्त सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें छह समाजवादी पार्टी, तीन भाजपा, एक कांग्रेस और तीन बसपा के सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने की वजह से रिक्त हो रही सीटें शामिल हैं। इनमें से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पिछले विधानसभा चुनाव गोरखपुर सीट से जीतने पर विधान परिषद की सदस्यता से इस साल 22 मार्च को इस्तीफा दे चुके हैं।
इनके अलावा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भाजपा के चौधरी भूपेन्द्र सिंह का कार्यकाल छह जुलाई को समाप्त हो रहा है। सपा के डा.कमलेश कुमार पाठक, जगजीवन प्रसाद, बलराम यादव, राम सुन्दर दास निषाद, शतरुद्र प्रकाश और रणविजय सिहं का कार्यकाल भी छह जुलाई को खत्म हो रहा है। बसपा के अतर सिंह राव, दिनेश चन्द्रा, सुरेश कुमार कश्यप और कांग्रेस के दीपक सिंह का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस