पीडब्लूडी की जमीन पर कब्जा करने वाले 86 लोंगो को नोटिस, अवैध कब्जा एक सप्ताह में हटाएं अन्यथा होगी कार्रवाई


जौनपुर। अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग ने अवगत कराया है कि उनकी भूमि पर प्राईवेट लोगो ने बहुतायत में कब्जा कर रखा है। लोक निर्माण विभाग की जमीनो पर कुल 86 लोगो ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। कब्जे धारियो मे से कतिपय लोग लोक निर्माण विभाग को त्रुटिपूर्ण बता रहे है। इस कारण समस्त को नोटिस जारी किया गया है कि यदि आपका अवैध कब्जा है तो हटवा दें अन्यथा एक सप्ताह में अपने साक्ष्य प्रस्तुत करे। तद्नुसार न्यायोचित निर्णय लो०नि०वि० की रिपोर्ट में कब्जेदारों का कितना कब्जा अवैध पी०डब्लू०डी० द्वारा माना गया है। उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व ने दी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस