डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण बन्दियों को लेकर अधीक्षक कारागार को दिया यह निर्देश

 

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के द्वारा जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। इस दौरान अधिकारियों के द्वारा बंदियों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की गई और जेल अधीक्षक एसके पांडेय को निर्देश दिया गया कि बंदियों का इलाज की समुचित व्यवस्था रहे। जेल में गर्मी में पेयजल की समुचित व्यवस्था रहे। पाकशाला में जाकर अधिकारियों के द्वारा खाने की गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान जिलाधिकारी में जेल परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, क्षेत्राधिकारी सदर जितेंद्र दुबे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस