घुस लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर एनटी करप्शन टीम ले गयी साथ


जौनपुर। तहसील मड़ियाहूँ में आज एनटी करप्शन टीम द्वारा घुस लेते हुए एक लेखापाल को रंगेहाथ गिरफ्तार करने पर हडकंप मच गया पुलिस लेखापाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद सीधे उसे लेकर वाराणसी चली गई है। लेखपाल के विरुद्ध हुई इस कार्यवाई से भ्रष्टाचारियों में एक दहशत का माहौल होना बताया जा रहा है। 
मिली खबर के अनुसार जवंसीपुर के काश्तकार राज बहादुर सिंह से अजय सिंह पटेल नामक तहसील मड़ियाहूँ का लेखपाल पैदाइश और हिस्सा फाट के नाम पर 5000 रूपये रिश्वत की मांग किया। लेखपाल के इस कृत्य से परेशान राज बहादुर सिंह ने एनटी करप्शन टीम से सम्पर्क साधा। टीम के निर्देशानुसार आज दिन में लेखपाल को 05 हजार रुपए दिये। काश्तकार द्वारा पैसा दिये जाने के तुरंत बाद टीम ने लेखपाल को हिरासत में लिया और नकद पांच हजार रुपए बरामद करते हुए लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया और उसे अपने साथ लेकर वाराणसी रवाना हो गयी है।
यहां बता दे यह तो एक लेखपाल की कहांनी थी लेकिन सच यह है कि जनपद के जितने लेखपाल है अगर एनटी करप्शन टीम सभी पर दृष्टिपात करे तो 99 प्रतिशत लेखपाल सलाखों के पीछे नजर आयेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस