हर युवाओं को डिजिटल सेवाओं से जोड़ा जा रहा है- पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह



जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार स्मार्टफोन/टैबलेट स्कीम के तहत आज मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र एवं छात्राओं को स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरण किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सदस्य विधान परिषद विद्यासागर सोनकर ने की इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सदस्य विधान सभा सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्याम मोहन अग्रवाल रहे  सभी अतिथियों का प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने भव्य स्वागत किया एवं अपने स्वागत भाषण में कहा शिक्षा में डिजिटल की बहुत ही आवश्यकता है जो आज उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के द्वारा हर छात्र छात्राओं को तक  डिजिटल सेवाओं के माध्यम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है  अतिथियों ने अपने कर-कमलों से स्नातक स्नातकोत्तर के छात्र छात्राओं को टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण किया मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर युवाओं को तकनीकों से जोड़ रही है कार्यक्रम के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा डिजिटल सेवाओं के तहत हम अपनी शिक्षा को बेहतर एवं सरल बना सकते हैं इस मौके पर महाविद्यालय परिवार एवं अनेकों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस