डीएम ने नगर पंचायतो के निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिया यह शख्त निर्देश



जौनपुर । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पंचायत के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने समस्त ई०ओ० और निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि जो भी निर्माण कार्य अवशेष है, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराएं।  
जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय को कहा कि सभी कार्यालय नगर पंचायत में अधिकारी एवं कर्मचारी समय से उपस्थित हो और अपने पटल के कार्यों को शीघ्रता से संपादित करे।सभी कार्यालयो एवं वार्डों में व्यापक रूप से साफ-सफाई का कार्य कराया जाए। कार्यालय नगर पंचायत के सी.सी.टी.वी. को जनपद के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए और  कंट्रोल रूम से निगरानी की जाये।उपनिदेशक कृषि जयप्रकाश से किसान क्रेडिट कार्ड के प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर ले।
 पीएम किसान निधि के लाभार्थियों का केसीसी कार्ड जारी किया जाना है, जिसके संबंध में निर्देशित किया कि पंचायत सहायकों एवं सचिव से सहयोग लेते हुए केसीसी कार्ड अभियान चलाकर बनवाया जाए।जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि किसान क्रेडिट में बैंक के द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न की जा रही है तो एलडीएम को सूचित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं के प्रगति की जानकारी पी.ओ. डूडा अनिल वर्मा से प्राप्त की।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस