विधायक प्रतिनिधि से टकराने पर दरोगा हो गया लाइन हाजिर


जौनपुर। बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह से थाना कोतवाली बदलापुर के एक उपनिरीक्षक द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने से आक्रोशित भाजपाइयों ने आज शुक्रवार को कोतवाली बदलापुर का घेराव किया। इस दौरान उपनिरीक्षक का स्थानांतरण करने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद उप निरीक्षक के लाइन हाजिर होने के बाद भाजपाइयों ने थाने का घेराव समाप्त कर दिया।
बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह ने दोपहर में बबुरा गांव निवासी गिरफ्तार एक व्यक्ति को शांतिभंग में चालान कराने के लिए थाने पहुंचे, जहां उपनिरीक्षक आईओ संजय कुमार ने विधायक प्रतिनिधि से दुर्व्यवहार किया गया। घटना की जानकारी होते ही भाजपाई उपनिरीक्षक के विरोध में लामबंद हो गए और देखते ही देखते आक्रोशित भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर दिया। वह उपनिरीक्षक के स्थानांतरण करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान सीओ अशोक कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह भाजपाइयों को समझाते-बुझाते रहे, लेकिन भाजपाई अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद, उप निरीक्षक संजय कुमार पर लाइन हाजिर होने की कार्रवाई होने के बाद भाजपाई शांत हुए। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उप निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Comments

  1. संजय कुमार जी की जाति का जिक्र नहीं आया है निश्चित तौर पर यह ऐसी जाति से हैं जिनको भाजपाई बर्दाश्त नहीं करते होंगे।
    पुलिस की गतिविधियां तो चारों तरफ गया भयावह और लूट की है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस