डीएम जौनपुर ने किया पार्क का लोकार्पण, देखभाल की जिम्मेदारी रोटरी इंटरनेशनल की


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा लोक निर्माण विभाग की अनुपम कालोनी के सामने बनाये गये पार्क का लोकार्पण किया गया। यह पार्क रोटरी इंटरनेशनल जौनपुर एवं नगर पालिका के सहयोग से सुन्दर्रीकरण किया गया है। इस पार्क को सतत रूप से देखभाल की जिम्मेदारी रोटरी इंटरनेशनल जौनपुर को दी गयी है। रोटरी इंटरनेशनल आगामी अवधि में इसका पूर्ण देखभाल करेगा। इस पार्क में पॉम ट्री घास फूल तथा जलनिगम के सहयोग से समरसेबल पम्प लगा दिया गया है।
इसके अतिरिक्त इस पार्क में बच्चों को खेलने व ओपेन जिम तथा आई लव जौनपुर भी स्थापित किया गया है। मौके पर अपर जिलाधिकारी (भू०रा०) जौनपुर, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) जौनपुर, उपजिलाधिकारी सदर जौनपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जौनपुर व नोटरी इंटरनेशनल के सदस्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस