गौराबादशाहपुर में गरजा सरकारी बुलडोजर, मुक्त हुई एक करोड़ रुपए कीमत की सरकारी जमीन


जौनपुर। आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल के नेतृत्व में नगर पंचायत गौराबादशाहपुर स्थित तालाब पर सरकारी बुलडोजर गरजे और एक करोड़ कीमत की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। इस संदर्भ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल द्वारा अवगत कराया गया है की नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में डीह बाबा के मंदिर के समीप तालाब पर हुए अतिक्रमण को कब्जामुक्त कराया गया ।उक्त तालाब पर कई वर्षो से कब्ज़ा कर उसपर कमरे बनाए गए थे एवं खेती भी की जा रही थी। 1 एकड़ के इस तालाब में एक दबंग भू-माफिया द्वारा 8 कमरे एवं खेती कर अपने निजी उपयोग में लाया जा रहा था। कब्जामुक्त कराई गई इस भूमि कि बाजारी मूल्य लगभग 1 करोड़ है।उक्त तालाब कि खुदाई एवं सुंदरीकरण नगर पंचायत गौराबादशाहपुर द्वारा कराया जाएगा। मौके पर थाना गौरा एवं तहसील सदर के टीम मौजूद रही।



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस