रोजगार मेले में 157 बेरोजगारो का इन कम्पनियों में हुआ कैम्पस सलेक्शन


जौनपुर।जिला सेवायोजन कार्यालय में निजी नियोजकों के सहयोग से 29 जून 2022 को प्रातः 10 बजे ‘रोजगार मेला‘ का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस जौनपुर में किया गया, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियॉं ब्राईटफ्यूचर आग्रेनिक हर्बल्स एवं आयुर्वेंद प्रा0लि0, भारतीय जीवन बीमा निगम, जौनपुर डाट काम, नव भारत फर्टिलाइजर्स, आर्शीवाद बुटिक, एच0आर0 भारत कम्पनियॉं शामिल हुई, मेले में प्रतिभागी अभ्यर्थियों की संख्या 242 रहीं, नियोजकों के द्वारा कुल 157 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर किया गया। 
जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को बताया गया कि सेवायोजन कार्यालय में ‘कैम्पस सलेक्शन‘ आयोजित किया जाता रहेगा। रोजगार मेला प्रभारी शिवकुमार यादव, जीतलाल मौर्य, रामसिंह मौर्य, जीशान अली, श्रीमती हसन फात्मा, आनन्द भूषण त्रिपाठी, अजय कुमार, चन्द्रशेखर प्रताप, श्यामनारायण एवं कौशल विकास मिशन एम0आई0एस0 शिवम सिंह आदि उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस