नकली पेन्ट बनाने वाला कथित पत्रकार गिरफ्तार पहुंचा सलाखों के पीछे


जौनपुर। जनपद की थाना लाइन बाजार की पुलिस ने आपरेशन पाताल के तहत आज थाना क्षेत्र स्थित मीयांपुर में दबिश देकर बख्तियार पुत्र मोहम्मद आलम को नकली एशियन पेन्ट बनाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर उसके पास से एशियन पेन्ट का नकली स्टीकर, बाल्टी ढक्कन आदि बरामद करते हुए उसके विरुद्ध मुअसं 184/22 से धारा 420, 467, 468, 469, आई पी सी एवं 63/63 कापी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया गया है। 
पुलिस की माने तो यह अभियुक्त लम्बे समय से नकली एशियन पेन्ट बना कर लोंगो को ठगने का काम कर रहा था। खबर यह भी है कि पुलिस इसके ठगी के कारोबार पर नजर न रखे इसलिए यह खुद को पत्रकार बताते हुए अपना भौकाल बनाये हुए था। इसके साथ मुख्यालय के कुछ तथाकथित पत्रकार भी लगे हुए थे। पत्रकारिता की आड़ में अपराधिक कार्य करने वाला ठग तो सलाखों के पीछे पहुंच गया। क्या पुलिस बख्तियार के और भी कथित पत्रकारो की भी छानबीन करायेगी। यह एक बड़ा सवाल है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस