योग को महाअभियान देकर जन जन तक पहुंचायें - डीएम मनीष कुमार वर्मा

जौनपुर।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां अब जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा तीव्र कर दी गई हैं जिसके अन्तर्गत प्रतिदिन अलग-अलग स्थलों पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में योगाभ्यास को करते हुए आम जनमानस से अपील की जा रही है कि अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करें।
अमृत योग सप्ताह के तीसरे दिन शाही किला जौनपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शाही किला में योगाभ्यास के समय प्रतिभाग करते हुए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि योग को महाअभियान का स्वरूप देकर योग जन जन तक पहुंचानें की आवश्यकता है  जिसमें समाज के व्यावसायिक और नौकरी पेशा वालों के साथ समाजसेवियों की महति भूमिका है।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की योग हमारी प्राचीनतम सांस्कृतिक विरासत है जो उच्चतम कोटि की चिकित्सा पद्धति के साथ उच्चतम कोटि की साधना पद्धति भी है। जिसके नियमित और निरन्तर अभ्यासों को करके व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को सर्वोत्तम बना सकता है।साथ ही सभी लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की मंशा है कि प्रत्येक घर को योग से जोड़ा जाए जिसका फायदा प्रत्येक व्यक्ति एवं समाज को मिलेगा और एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि 21 जून को हर्षोल्लास के साथ योगा दिवस मनाया जाए।
इस अवसर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, जिला विकास अधिकारी बी.बी सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर कमल उपस्थित रहे।
          

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस