शिकायतो के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- मनीष कुमार वर्मा डीएम


थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं

जौनपुर। माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के सभी थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस व भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई।  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा , मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने थाना सरायख्वाजा में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुँच कर  फरियादियों की समस्याएं सुनी।
जिलाधिकारी ने कहा  कि राजस्व-पुलिस से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण किया जाए ,इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी।पुलिस टीम के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें।
उन्होंने कहा कि अगर मामला गंभीर है तो तत्काल उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को अवगत कराएं, ताकि अधिकारी मौके पर जाकर समाधान करें। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा त्यौहार रजिस्टर ,अपराध रजिस्टर, एससी एसटी रजिस्टर का निरीक्षण किया और सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में आने वाले फरियादियों से अच्छा बर्ताव किया जाए, उनके बैठने के लिए कुर्सी एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था रहे। 
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस