आईजी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के वार्षिक में आल इज वेल मिला


जौनपुर। पुलिस महानिरीक्षक रेन्ज वाराणसी द्वारा आज जौनपुर आकर जिले की पुलिस लाइन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षण में आल इज वेल मिला। आईजी ने मुक्त कंठ से जौनपुर के पुलिस व्यवस्था और कार्यशैली की सराहना किया। हलांकि अभी तक नियम बना था कि ऐसे अधिकारी निरीक्षण के पश्चात मीडिया जनप्रतिनिधि एवं आम जन से मिलकर सच से अवगत होते रहे है लेकिन इस बार आईजी ने सायद ऐसा करने से परहेज कर लिया कारण जो भी हो लेकिन जांच एक तरफा मानी जा रही है। 
यहां बता दें कि के सत्य नरायण पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी आज  07 जून को जौनपुर पहुंच कर पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई, प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा व अन्य कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव आदि का निरीक्षण करने के बाद प्रधान लिपिक शाखा में अभिलेखों के रखरखाव की प्रशंशा करते हुए पुराने पत्रावलियों को रखने व उनका स्कैन कर हार्डडिस्क में सुरक्षित रखने हेतु निर्देशित दिया है।
पुलिस कार्यालय की कार्यप्रणाली की पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा सराहना/काफी प्रशंसा की गयी। निरीक्षण के दौरान अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस