अग्निपथ योजना को लेकर भाजपा सांसद वरूण गांधी ने ट्यूट के जरिए दागा यह सवाल


अपनी ही सरकार के खिलाफ सरकार की योजनाओ को लेकर टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद वरुण गांधी अग्निपथ योजना को लेकर तल्ख रुख अपनाए हुए हैं। समय-समय पर सरकार की कई योजनाओं की आलोचना भी कर चुके हैं। हाल ही में सरकार की अग्निपथ योजना पर भी उन्होंने सवाल उठाए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बड़ा एलान कर दिया है।

अग्निवीर पेंशन के हकदार नहीं हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह सहूलियत क्यूं?
उन्होंने कहा कि राष्ट्ररक्षकों को पेंशन का अधिकार नहीं है तो मैं भी खुद की पेंशन छोड़ने को तैयार हूं। गांधी ने सवाल किया कि क्या हम विधायक व सांसद अपनी पेंशन छोड़कर यह नहीं सुनिश्चित कर सकते कि अग्निवीरों को पेंशन मिले? अल्पावधि की सेवा करने वाले अग्निवीर पेंशन के हकदार नहीं हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह सहूलियत क्यों?

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस