खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री घाटो के सुन्दरीकरण कार्य का निरीक्षण कर दिया यह निर्देश


जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमन्त्री स्वतन्त्र प्राभार गिरीश चन्द्र यादव ने नगर क्षेत्र में गोमती नदी के बजरंग घाट , हनुमान घाट के साथ साथ गोपी घाट व नाव घाट व  घाटों पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
ज्ञात हो कि नमामि गंगे परियोजना के तहत बजरग घाट से हनुमान घाट होते हुए सदभावना पुल तक निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है ।
इशी क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा गोपी घाट व नाव घाट व मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है जिसका शिलान्यास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वारा विधानसभा चुनाव के पूर्व किया गया था।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने घाटों का निर्माण कर रही निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ तेजी से काम कराने का निर्देश दिया।
 निरीक्षण के दौरान प्रमुख रुप से विकास शर्मा ,विमल सिंह, मनीष सेठ ,प्रदीप जयसवाल ,आशीष गुप्ता , नंद लाल यादव, आशीष सेठ, अतुल कुमार पांडेय , सचिन पांडेय व अन्य लोग रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस