बिजली ने 13 श्रमिको को एक साथ जलाया जानें पूरा घटना क्या है


यूपी के जनपद आजमगढ़ के बेला इमादपुर गांव में शनिवार को खेत में धान की रोपाई कर रहे मजदूरों पर बिजली गिर गई। घटना में 13 मजदूर झुलस गए। एक साथ इतने लोगों पर बिजली गिरने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। सभी को पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराया गया है।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के बेला इमादपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत में शनिवार सुबह धान की रोपाई हो रही थी। 13 मजदूर धान की रोपाई में लगे हुए थे। साढ़े नौ बजे के आसपास अचानक बरसात शुरू हो गई। जिस पर सभी मजदूर खेत से बाहर निकल कर एक के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए।
इसी दौरान बिजली पेड़ पर गिरी और नीचे खड़े सभी मजदूर चपेट में आकर झुलस गए। एक साथ 13 लोगों के बिजली से झुलसने की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले जाया गया। एक साथ दर्जन भर से अधिक लोगों को इलाज के लिए पहुंचने पर अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था भी चरमरा गई।
बेड की कमी के बीच किसी तरह सभी को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। फिलहाल सभी झुलसे लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। झुलसे लोगों में करिश्मा (22), सुशीला (30), रेशमा (18), सुशील (35), इंद्रजीत (50), मूलादेवी (34), चंद्र (18), सरिता (45), शारदा (35), चंद्रकला (36), प्यारी (40) समेत तीन अन्य शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस