सपा प्रमुख अखिलेश यादव 28 को आयेंगे जौनपुर, पत्र जारी देखें क्या है कार्यक्रम


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार 28 जुलाई को जौनपुर आ सकते हैं। सपा मुखिया के संभावित कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद स्थानीय स्तर पर सपा नेताओ द्वारा तैयारी भी  की जा रही  है। खबर है कि जिले के दक्षिणान्चल में बरसठी क्षेत्र के ग्राम खुआवां के पूर्व प्रधान कर्मानन्द यादव के यहां एक कार्यक्रम में जाएंगे। 
सपा के जिला प्रवक्ता ने कार्यक्रम का पत्र जारी करते हुए जानकारी दी है कि 28 जुलाई को अखिलेश यादव बाबत पुर हवाई अड्डे पर हवाई मार्ग से आयेंगे वहां से सड़क मार्ग से जौनपुर में बरसठी क्षेत्र के खुआवां गांव आयेगे वहां से फिर बाबत पुर के लिए प्रस्थान कर जायेगे। 
खबर है सपा नेता कर्मानंद हंसराज यादव के पिता स्वर्गीय हंसराज जगनंदन यादव की पुण्यतिथि है। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा एवं पंचदिवसीय महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उनके आगमन के मद्देनजर  खुआवां गांव में हेलीपैड आदि भी तैयार किये गये है।अगर मौसम सही रहा तो वो हेलीकॉप्टर से भी आने की संभावना जताई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ