उप राष्ट्रपति के चुनाव में विपक्ष की प्रत्याशी घोषित राजग के धनखड़ बनाम विपक्ष की अल्वा का होगा मुकाबला


देश के लोकतंत्र में सर्वोच्च पद राष्‍ट्रपति के बाद अब उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव भी होने हैं। सत्ता पक्ष के बाद विपक्ष की ओर से उपराष्‍ट्रपति पद के चुनाव के लिए उम्‍मीदवार के तौर पर
मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा कर दी गई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर विपक्षी दलों की बैठक में उपराष्‍ट्रपति पद के चुनाव के लिए उम्‍मीदवार के तौर पर मागरेट अल्‍वा के नाम पर मुहर लगी।
विपक्षी दलों की बैठक के बाद NCP प्रमुख शरद पवार ने खुद विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर मार्गरेट अल्वा के नाम का एलान किया। मार्गरेट अल्वा कांग्रेस पार्टी की कद्दावर नेता रही हैं। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2023 में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया था। इसमें मार्गरेट अल्वा भी शामिल थीं। मार्गरेट अल्वा कांग्रेस की अगुवाई वाली पूर्व की सरकारों में कई महत्‍वपूर्ण महकमों की जिम्‍मेदारी संभाल चुकी हैं
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दिग्‍गज कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा उत्तराखंड और राजस्थान की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। मार्गरेट अल्‍वा कर्नाटक की रहने वाली हैं। मालूम हो कि 6 अगस्‍त को उपराष्‍ट्रपति चुनाव होगा जिसमें मार्गरेट अल्‍वा का मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के उम्‍मीदवार जगदीप धनखड़ से होगा। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने शनिवार शाम पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद धनखड़ के नाम की घोषणा की थी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस