भाजपा ने फिर चला स्ट्रोक दाव,जगदीप धनखड़ बनेगे देश के अगले उप राष्ट्रपति,जानें कौन है धनखड़



पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल जगदीप धनखड़ देश के अगले उप राष्‍ट्रपति होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में पीएम मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ही पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। भाजपा ने इस बार भी उप राष्‍ट्रपति के चुनाव में चौंकाया है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नजमा हेपतुल्ला के नाम भी चर्चा में थी।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के एनडीए के उप राष्‍ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि खुशी है कि जगदीप धनखड़ (पश्चिम बंगाल के राज्यपाल) हमारे (भारत के) उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। मुझे यकीन है कि वह राज्यसभा में एक उत्कृष्ट अध्यक्ष होंगे और राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सदन की कार्यवाही का मार्गदर्शन करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस