भुगतान को लेकर पीडब्लूडी के ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन,जानें क्यों जहर खाने की दी धमकी


जौनपुर। लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारो का भुगतान न होने पर आर्थिक संकट की मार झेल रहे पीडब्लूडी के ठेकेदार ने वेल्फेयर एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग के बैनर तले जम कर प्रदर्शन किया और अधीक्षण अभियन्ता को ज्ञापन भेजा कि अगर एक सप्ताह में ठेकेदारों का भुगतान नहीं किया गया तो मजबूर होकर प्रान्तीय खण्ड, निर्माण खण्ड सहित अधीक्षण अभियन्ता कार्यालयो में ताला बन्द कर दिया जायेगा।


ज्ञापन पत्र में आरोप है कि मार्च से अब तक ठेकेदारो को भुगतान न मिलने के कारण ठेकेदारो के घरेलू आर्थिक स्थिति जर्जर हो गयी है।अब ठेकेदार जहर तक खाने को मजबूर हो गये है।यह भी कहा गया कि मार्च 22 से अभी तक सीसीएल नहीं आया है यह सरकार और विभाग की घोर लापरवाही का द्योतक माना जायेगा।
प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने किया तथा मुख्य रूप से नगीना यादव, ओमकार,घनश्याम सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह,राम कृष्ण यादव, श्याम बहादुर यादव, कमलेश राय आदि ठेकेदार गण प्रदर्शन में भाग लिये। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस