जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने बताया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी सांस्कृतिक विधाओं यथा- लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वादन, आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोक नाट्य, भजन, ललित कला, आदि के प्रतिभावान कलाकारों की खोज हेतु सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन जिला स्तर पर 26, 27 व 28 जुलाई, 2022 पूर्वान्ह 11ः00 बजे से सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने ने बताया कि निर्णायक मंडल द्वारा कलाकारों की प्रस्तुति के आधार पर ए/बी/सी श्रेणी में पंजीकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त कलाकारों को अपने वाद्ययंत्र एवं संगतकर्ताओं के साथ आयोजन में भाग लेना होगा। आयोजन संबंधी सभी जानकारियां संस्कृति विभाग की वेबसाइट upculture.up.nic.in पर प्राप्त की जा सकती है, इसके साथ ही जिला सूचना कार्यालय, कलेक्ट्रेट जौनपुर से आवेदन का प्रारूप व आयोजन संबंधी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। इस आयोजन हेतु कलाकारों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर में दिनांक 24 जुलाई, 2022 तक जमा करना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस