डीएम जौनपुर का आदेश: समाधान दिवस में अनुपस्थित इन अधिकारियों का वेतन काटा जाये

 


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए प्रकरणों को निस्तारित किया गया।
 सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अनुपस्थित होने वाले विद्युत विभाग के अधि0अभियन्ता प्रथम अनिल कुमार सिंह, द्वितीय गोपाल सिंह, तृतीय नजब अहमद, चतुर्थ हरीश प्रजापति का 01 दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पस्टीकरण देने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का रजिस्टर अवश्य लेकर आये। उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये।  
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा शिकायतकर्ताओ से फोन पर वार्ता कर जानकारी ली कि निस्तारित शिकायतों से संतुष्ट है कि नही।इस अवसर पर 83 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 16 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान 07 टीमे मौके पर भेजकर प्रकरणों का निस्तारण करने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइट मजिस्ट्रेट हिमान्शु नागपाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, उपायुक्त मनरेगा भुपेन्द्र सिंह सहित अन्य जिलाधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे।  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ