पड़ोसियों में फौजदारी मुकदमा दर्ज हमलावर फरार, जानें क्यों शोर डकैती का


जौनपुर। जनपद के थाना जफराबाद क्षेत्र स्थित 
 ग्राम समोपुर कला गांव में रविवार की देर रात को दो पक्षो मे हुई मारपीट की घटना को डकैती के घटना का तूल दिया गया लेकिन पुलिस ने सच जानने के पश्चात मारपीट का मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाई की है।खबर है जमीनी विवाद पुरानी रंजिश को लेकर रात में दोंनो पक्षो में जमकर लाठियां चटकीं जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गये। सूचना पर पुलिस सुबह मौके पर पहुँच गयी लेकिन मौके से आरोपी फरार हो गये। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राम आसरे यादव तथा विकास यादव का जमीन लेने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। वह जमीन गांव की एक दलित महिला की है। दोनों पक्षों के लोग उसको खरीदने को लेकर प्रयास में लगे हैं। इसको लेकर दोनों में पूर्व में भी झगड़ा हो चुका है।
राम आसरे के पुत्र विवेक यादव ने तहरीर में आरोप लगाया कि विकास यादव, मोनू यादव पुत्रगण दयाशंकर यादव, गोलू यादव पुत्र भगत यादव तथा कन्हैया यादव पुत्र तुलसी राम यादव ने उसी जमीन को लेकर हमारे परिवार पर लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट में राम आसरे, महेंद्र व रोशन यादव को गंभीर चोट आयी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को थाने ले आयी जहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने रात को ही दबिश दिया लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गये। घटना में दूसरे पक्ष की 3 महिलाएं भी खुद को घायल बता रही हैं जबकि घर के पुरुष मौके से भागे हुये हैं। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि घटना में एक पक्ष की तहरीर पर 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस