कस्टम अधिकारियों ने 34 लाख रुपए का पकड़ा सोना, प्राइवेट पार्ट में छिपा कर लाया जा रहा था


एयरपोर्ट पर एक बार फिर सोने की तस्करी का मामला पकड़ा गया है। शारजाह से वाराणसी आई फ्लाइट से एक यात्री के कब्जे से लिक्विड फोरम में सोना पकड़ा गया है। यात्री ने यह सोना अपने प्राइवेट पार्ट में छिपा रखा था। कस्टम अधिकारियों की ओर से जब्त किए गए सोने का वजन 671.900  ग्राम है। इसकी बाजार कीमत करीब 34 लाख 46 हजार 847 रुपये बताई जा रही है। यात्री की पहचान बुलंदशहर के गुलाओठी निवासी अकरम के रूप में हुई है। अजीब तरह से चलने के कारण उस यात्री पर शक हुआ। इसके बाद चेकिंग हुई तो अधिकारी हैरान रह गए।  
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर शाम शारजाह से यात्री ने सोने को लिक्विड फोरम में केमिकल के साथ मिलाकर छोटे-छोटे केप्सूल बना लिए थे। इन कैप्सूल को शरीर के प्राइवेट पार्ट में छिपा दिए थे। यात्री की अजब चाल देखने के बाद शक हुआ।
इसके बाद यात्री को बुलाकर पूछताछ की तो उसने कुछ भी नहीं बताया। शक के आधार पर  इलेक्ट्रॉनिक स्कैनर से गुजारा गया तो शरीर में धातु नजर आई।  स्कैनर में रिकॉर्ड हुए धातु के फोटोग्राफ दिखाकर यात्री को कैप्सूल निकालने के लिए कहा। स्कैनर के फोटो ग्राफ से यात्री की पोल खुल गई।
एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क वाराणसी के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अधीक्षक राजीव केआर सिंह और जे. नाग, निरीक्षक रितेश नरसिंघानी और विनोद कुमार ने निरीक्षण के दौरान शारजाह से आए यात्री के पास से  सोना पकड़ा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस