श्रावण मास के तृतीय सोमवार को डीएम एसपी त्रिलोचन महादेव सहित कई मंदिरो का निरीक्षण कर दिया यह शख्त निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा संयुक्त रुप से श्रावण मास के तृतीय सोमवार को जनपद में स्थित त्रिलोचन महादेव मन्दिर जलालपुर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं हेतु किये गये व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मंदिर पर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने मंदिर के प्रांगण की नियमित साफ-सफाई को भी देखा और उप जिलाधिकारी माज अख्तर को निर्देशित किया कि त्योहार के दृष्टिगत मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय और बिजली, पानी, मोबाइल शौचालय आदि उपलब्ध रहे। 
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना के गाइडलाइन का पालन अवश्य किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा मंदिर के आने जाने वाले मार्ग की नियमित साफ-सफाई कराई जाए जिसमें दार्शनिक/श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की समस्या न हो।इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र चंदवक अंतर्गत शिव मंदिर परिसर की व्यवस्थाओ का भी जायजा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ