बीए और एमए पाठ्यक्रम में सीधे प्रवेश एक सितंबर से


जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के बीए और एमए के पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।‌ जिन विभागों में प्रवेश परीक्षा नहीं हुई है , वहां खुला प्रवेश लिया जा रहा है। पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर।
संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बीए.(समाजशास्त्र, जनसंचार, व्यवहारिक मनोविज्ञान), एमए जनसंचार और व्यावहारिक मनोविज्ञान में प्रवेश प्रक्रिया एक सितंबर 2022  से शुरू की जा रही है। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी अपने विभागों में सभी मूल प्रमाण पत्रों और उसकी फोटो कॉपी के साथ संबंधित विभागाध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश के संबंध में अन्य सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में नौकरी की अपार संभावनाएं हैं। किसी भी विषय से स्नातक विद्यार्थी एमए जनसंचार में प्रवेश ले सकते हैं। मीडिया के क्षेत्र में संपादकीय के अतिरिक्त प्रोडक्शन, विज्ञापन, मार्केटिंग, जनसंपर्क, इवेंट मैनेजमेंट और मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में विद्यार्थी अपना कैरियर तलाश सकते हैं। विद्यार्थी को कोर्स करने के दौरान ही नौकरी मिल जाए इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न कंपनियों को प्लेसमेंट के लिए विश्वविद्यालय में बुलाया भी जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस