डीएम ने नगर पंचायत बदलापुर पेयजल योजना का निरीक्षण कर दिया यह निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बदलापुर नगर पंचायत पुनर्गठन पेयजल योजना के कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। अधिशासी अभियंता जल निगम सचिन सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि राज्य सेक्टर कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद-जौनपुर के निर्माणाधीन बदलापुर नगर पंचायत पुर्नगठन पेयजल योजना की कुल स्वीकृत लागत रू0 1024.87 लाख के सापेक्ष रू0 973.63 लाख अवमुक्त हुआ है। योजना में प्रस्तावित कार्यो को जोन-1 एवं जोन-2 में बाँटा गया है। जोन-1 में शिरोपरि जलाशय (क्षमता 750 किलो लीटर/20 मीटर) का कार्य पूर्ण है। साथ ही 02 नग ट्यूबवेल में 01 नग पूर्ण किया जा चुका है एवं दूसरे पर पम्पहाउस निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे 02 माह में पूर्ण कर लिया जायेगा। जोन-2 में शिरोपरि जलाशय (क्षमता 1400 किलो लीटर/20 मीटर) पूर्ण है। साथ ही 03 नग ट्यूबवेल में 02 नग पूर्ण किये जा चुके हैं एवं तीसरे पर पम्पहाउस का निर्माण कार्य 60 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। दोनो जोन में लगभग 67 कि0मी0 के सापेक्ष 50 कि०मी० पाइप लाइन डिस्ट्रीब्यूशन कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य रेलवे लाइन एवं एनएच क्रासिंग की वजह से बाधित है जिसको जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा। दोनो जोन पर लगभग 400 नग हाउस कनेक्शन कार्य प्रस्तावित है। राइजिंग मेन का कार्य 2280 मी0 के सापेक्ष 660 मी0 पूर्ण है, शेष राइजिंग मेन लाइन दोनों पम्पहाउस पूर्ण होने के पश्चात् शिरोपरि जलाशय से जोड़कर पूर्ण कर लिया जायेगा एवं हाउस कनेक्शन कार्य कराते हुये योजना से आमजनमास को शुद्ध जल का लाभ मिल सकेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शीघ्र अतिशीघ्र सभी प्रकार की कमियों को दूर कर कर लिया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस