भारत पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के कार्यकाल में किये गये योगदान का ऋणी है - फैसल हसन तबरेज


जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारत रत्न प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 78 मी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि राजीव गांधी जी के प्रधानमंत्रित्व काल में देश की दशा एवं दिशा बदलने वाले महत्वपूर्ण निर्णयों के बदौलत आधुनिक भारत में ऐतिहासिक कदम रहा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने ऐतिहासिक फैसले लिए युवाओं को वोट देने का अधिकार 18 वर्ष की आयु में  नवोदय विद्यालय की स्थापना पंचायती राज कानून पंजाब एवं असम एवं मिजोरम का शांति समझौता दलित उत्पीड़न निवारण अधिनियम कानून एनडीपीएस एक्ट कानून इंदिरा आवास योजना दूरसंचार क्रांति संचार क्रांति के जनक रहे राजीव गांधी जी के कार्यकाल में देश का पहला एटीएम मशीन लगी उनके कार्यकाल में देश में रोजगार उन्मुख विकास की ओर अग्रसर रहा आज भारत उनके कार्यकाल में किए गए योगदान का ऋणी है। कार्यक्रम में सर्वश्री राकेश सिंह डब्बू अजय सोनकर अब उधर से सभासद बबीता राजकुमार गुप्ता अली अंसारी सब्बल मेराज भोला बांके बिहारी एवं संचालन जिला प्रवक्ता शीतला  पाण्डेय ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस