प्रेमिका संग रंगरलियां मनाते भाजपा नेता पकड़ा गया, पत्नी ने की चप्पलो से पिटाई मामला पहुंचा थाने पर



यूपी के जनपद कानपुर स्थित जूही थाना इलाके के आनंदपुरी पार्क के पास शनिवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक भाजपा नेता एवं पदाधिकारी मोहित सोनकर अपनी एक महिला मित्र के साथ कार के अंदर रंगरलिया मना रहे थे। तभी मोहित की पत्नी व प्रेमिका का पति अपने अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मोहित की पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर मोहित को जूते चप्पलों से जमकर पीटा। वहीं मोहित ने अपनी महिला मित्र के पति को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। बाबूपुरवा खटियाना निवासी मोहित सोनकर कानपुर में बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री है। 
पुलिस के मुताबिक, वह शाम को किदवई नगर के ब्लाक निवासी प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के लिए पार्क के पास आए थे। यहां पर महिला का पति व मोहित की पत्नी परिवार के साथ पहुंची
दोनों लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद सब ने मिलकर मोहित की पिटाई कर दी। यह नजारा देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने मोहित के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला भी भाजपा से जुड़ी हुई है और दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे हैं। दोनों के घरों में कई बार विवाद भी हो चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ