सीएम योगी का शख्त निर्देश अधिकारी पक्ष विपक्ष सभी विधायको को दे सम्मान,शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी जनप्रतिनिधि की बात को अनसुना करने के मामले में सभी अधिकारियों को सख्त अल्टीमेटम दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि सभी अधिकारी सिर्फ भाजपा या भाजपा के सहयोगी दलों के ही नहीं, बल्कि विपक्षी दलों के विधायकों का सम्मान करें। उनकी बात को सुनें और यथोचित जवाब भी दें।
सीतापुर में शनिवार को सरकार में जेल राज्य मंत्री सुरेश राही के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र हरगांव के 60-70 ग्रामीणों के सीतापुर कलेक्ट्रेट तक पहुंचने के प्रकरण पर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं। इस प्रकरण के बाद उन्होंने प्रदेश के सभी अधिकारियों को आखिरी अल्टीमेटम दिया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बात को जरूर सुने। उनकी जरा भी भी अनदेखी ना करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा है कि सिर्फ भाजपा या भाजपा के सहयोगी दल के विधायकों का ही नहीं, अधिकारी विपक्षी दल के विधायकों का भी सम्मान करें। जनसमस्या को लेकर उनकी बात को भी सुनें और उनका निरस्तारण करें।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कहीं से भी विधायकों के प्रदर्शन की सूचना मिली तो अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही के मामले में सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। प्रदेश के सभी अधिकारी विपक्षी दल के विधायकों को भी पूरा सम्मान दें। जिले या फिर विधानसभा क्षेत्र के विकास के कामों में हर विधायक की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी अधिकारी की शिकायत मिली तो मैं तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई करुंगा।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ