मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित जानें कब आ सकते है सीएम योगी आदित्यनाथ,सरकारी तैयारी शुरू

 

जौनपुर। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ का जनपद के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने आज पूरी प्रशानिक टीम के साथ इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्धिकपुर, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के एकलव्य स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। खबर है कि सीएम का प्रस्तावित दौरा 09 सितम्बर को होने की प्रबल संभावना है।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड, ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लेने के निर्देश अधिकारियों के द्वारा दिये गए। अधिकारियों के द्वारा मेडिकल कॉलेज एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पंचहटिया का भी निरीक्षण कर सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर लेने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आर.डी. यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार पीडब्ल्यूडी के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ