जानिए सकीना कैसे बनी प्रिया, एक साल बाद कैसे हुई बरामद


उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पिछले साल गायब हुई सकीना एक साल बाद जब मिली तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस हैरान व परेशान है दरअसल पुलिस जिस सकीना को बार-बार तलाश रही थी। वह अब दूसरी शादी करके प्रिया बन चुकी थी। सकीना से प्रिया बनी सकीना उर्फ प्रिया ने आरोप लगाया कि पूर्व पति उसको प्रताड़ित करता था इस लिए वह ससुराल से भाग कर दूसरी शादी कर ली।
 जनपद के सोनौली कोतवाली से 2021 में अपने ससुराल से सकीना गायब हो गई थी। उसकी तलाश के लिए जब पुलिस ने 2022 में 'ऑपरेशन तलाश' शुरू किया तो जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस जिस सकीना की तलाश कर रही थी वह जब मिली तो वो सकीना से प्रिया बन चुकी थी। प्रिया बनी सकीना ने अपने पूर्व ससुराल से 33 किलोमीटर दूर अपने दूसरे पति पंकज के साथ राजी खुशी रह रही है।
पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ कुमार ने गुमशुदा हो चुके लोगों की खोज के लिए 'ऑपरेशन तलाश' की शुरुआत की इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है। ये टीम सबसे पहले उन गुमशुदा लोगों का आधार कार्ड लेती, फिर साइबर सेल के जरिये उस आधार कार्ड पर चालू मोबाइल नंबर का पता करती, फिर उस नम्बर का सीडीआर निकालती है।
एसपी डॉ० कौस्तुभ के अनुसार जिले में 'ऑपरेशन तलाश' चलाकर अब तक 130 गुमशुदा लोगों में से 38 को सकुशल ढूंढ निकाला गया है, इसलिए लिए एक टीम गठित है, ये टीम थानों से गुमशुदा लोगों की लिस्ट लेती और उनकी तलाश शुरु करती, इसमें साइबर सेल की भी मदद ली जाती और गुमशुदा के मिलने के बाद उनके परिवार को खबर दी जाती।
एसपी डॉ० कौस्तुभ ने बताया कि अब तक गुमशुदा हुए कुछ लोग अपने घर गए और जिन बालिग महिलाओं ने अपनी दूसरी शादी कर ली, उनके परिवार को सूचित कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस