समोधपुर पी.जी. कॉलेज में शिक्षक पर्व में हुआ पुस्तक पाठन एवं वाचन


जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के परिप्रेक्ष्य में शिक्षक पर्व मनाया जाने के संबंध में पुस्तक पाठन एवं वाचन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम अधिकारी डॉ इंद्र बहादुर सिंह ने पुस्तक पाठन के उद्देश्य, महत्व एवं उपयोगिता को विस्तार से बताया तथा आगे उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि पुस्तक पाठन से व्यक्तित्व निर्माण, उच्चारण में सुधार तथा एकाग्रता बढ़ती है । कार्यक्रम अधिकारी  डॉ आलोक प्रताप सिंह बिसेन ने मोबाइल फोन पर पुस्तके डाउनलोड कर पढ़ने के लिए ध्यान आकर्षित कराया । आगे यह भी बताया कि इंटरनेट पर लगभग सभी महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध है । कार्यक्रम के अंत में संचालक जितेंद्र सिंह ने छात्रों एवं छात्राओं को महापुरुषों की जीवनी पढ़ने के लिए प्रेरित किया जिससे उनके भीतर भी चरित्र निर्माण एवं सद्गुणों का विकास हो ।इस अवसर पर श्री विकास कुमार यादव एवं श्री जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ