पीयू में प्री-आर.डी. परेड के लिए चयन शिविर 17 को सभी कालेज से स्वयं सेवक और सेविकायें लेगी भाग

जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के संरक्षकत्व में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के लिए विश्वविद्यालय परिसर में प्री- आर.डी. परेड 2022 हेतु चयन शिविर का आयोजन 17 अक्तूबर 2022 को किया गया है। जिसमें सभी महाविद्यालयों की इकाइयों से स्वयंसेवक /स्वयंसेविकाओं को प्री-आर.डी. परेड चयन शिविर में शामिल होने के लिए निर्देश दिया गया है।
क्षेत्रीय निदेशक,क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ डॉ. अशोक कुमार श्रोती ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय को पत्र जारी करते दिनांक 17 अक्टूबर 2022 को चयन प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया है।
चयनित स्वयंसेवक क्षेत्रीय निदेशालय,भोपाल में आयोजित दस दिवसीय चयन शिविर में प्रतिभाग करेंगे।  
इसी क्रम में 17 अक्तूबर 2022 को प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय सेवा योजना भवन एवं एकलव्य स्टेडियम,विश्वविद्यालय परिसर में प्री-आर.डी. परेड के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन शिविर का आयोजन किया गया है।
 शारीरिक रूप से स्वस्थ वे स्वयंसेवक जिनकी ऊंचाई 165-180 सेंटीमीटर तथा स्वयंसेविका जिनकी ऊंचाई 155-170 सेंटीमीटर हो,सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा गायन,भाषण में दक्ष हों तथा परेड( 20 मिनट तक ) दौड़(1.5 किलोमीटर 10 मिनट में )आदि मापदंड को पूर्ण करते हों प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में स्वयंसेवक/ स्वयंसेविकाओ को सभी मापदंडों से गुजरना होगा।
जिन महाविद्यालयों में एक से अधिक इकाईयां है उनके अधिकतम दो स्वयंसेवक(एक छात्र एवं एक छात्रा)को ही प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा, इसका ध्यान रखते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चयन शिविर में स्वयंसेवको का प्रतिभाग सुनिश्चित करन का कष्ट करें।


राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक  डॉ राकेश कुमार यादव ने बताया कि 17 अक्तूबर को सुबह 10:00 शुरू  होने वाली चयन शिविर में सभी कालेजों को सूचना दे दी गई है। और परिसर में ही चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यहां से चयनित स्वयंसेवक/स्वयंसेवक राज्य स्तरीय दस दिवसीय चयन शिविर भोपाल, मध्यप्रदेश में शामिल होगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ