जौनपुर का यह युवक फिल्म शोले की याद ताजा कराते हुए पहुंच गया सलाखों के पीछे


जौनपुर। जनपद देवरिया स्थित थाना तरकुलवा के पास जौनपुर के एक युवक ने एकबार फिर फिल्म शोले की याद लोंगो के दिलो दिमाग में ताजा कर दिया। फिल्म शोले में अभिनेता अपने प्रेमिका को पाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा था तो इस युवक ने अपने पत्नी को पाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़कर पुलिस को घन्टो छकाया हलांकि युवक अब पुलिस हिरासत में है। 
मिली खबर के अनुसार घटना जनपद देवरिया के तरकुलवा थाना परिसर के पास बनी पानी की टंकी की है वहां पर रविवार को अचानक नजारा फिल्म 'शोले' के रामगढ़ की टंकी जैसा बना रहा। 'शोले' का वीरू अपनी बसंती के लिए टंकी पर चढ़ा था, लेकिन जौनपुर का यह युवक अपनी पत्नी को बुलाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी मानने को तैयार नहीं था। दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया।
यहां बता दे युवक जौनपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के चवरी गांव का निवासी आनंद है। इसकी पत्नी माधुरी देवरिया स्थित थाना क्षेत्र तरकुलवा के जलुआ गांव में बने जच्चा-बच्चा केंद्र पर लगभग तीन वर्ष से संविदा पर एएनएम के पद पर कार्यरत है। वह वहीं पर अपने बच्चों के साथ यहीं रहकर नौकरी करती है। माधुरी का पति आनंद से अक्सर विवाद होता रहता है। जिस कारण वह पति से अलग रहती है। 
पति आनंद रविवार की दोपहर में तरकुलवा पहुंचा और थाना परिसर के समीप बने ओवरहेड टैंक पर चढ़कर पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा। यह देखकर वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। 
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन युवक पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। काफी मशक्कत के बाद कस्बे के दो युवक उसे पानी का बोतल देने के बहाने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। युवकों ने उसे जबरदस्ती पकड़कर टैंक से नीचे उतारा। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। जब पत्नी से संपर्क किया गया तो वह लखनऊ में पीईटी की परीक्षा देने जाने की बात बताई। थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी पत्नी को थाने बुलाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस