सोशल मीडिया के जरिए पहले दोस्ती फिर प्यार फिर कोर्ट से शादी अब मुकदमें बाजी पति सहित परिवार पर एफआईआर


जौनपुर।सोशल मीडिया के जरिए प्यार से लेकर शादी और एफआईआर तक कहांनी एक प्रेमी जोड़े की सामने आयी है जो खासा चर्चाओ में है।
प्यार अंधा होता है के मुहावरे को इस जोड़े ने सच कर दिया है। खबर है कि सोशल मीडिया पर फेसबुक के जरिए एक युवक व युवती पहले दोस्त बने फिर दोनों में प्यार हुआ। इसके बाद कोर्ट में शादी भी कर लिया और तीन माह बाद ही पत्नी ने बदलापुर थाने में पति सहित छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस भी दर्ज करा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के पास स्थित गाजियाबाद की वर्षा माहेश्वरी का बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआहीं निवासी दिलीप सिंह से फेसबुक पर पहले दोस्ती हुई। धीरे-धीरे जब दोंनो के बीच प्यार परवान चढ़ा तो वाट्सएप पर चैटिंग शुरू हो गई। फिर क्या था दोनों एक साथ जीने-मरने की कसमें खाकर चार जून को हिंदू रीति-रिवाज तथा कोर्ट मैरेज भी कर लिया। वर्षा का आरोप है कि तीन माह तक मैं अपने ससुराल रही। जहां परिवार के लोग दहेज की मांग करने लगे तथा प्रताड़ित करने लगे।
इसी बीच मैं मायके चली गई तो पति मेरा मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया। जब दस अक्टूबर को पुनः वापस आयी तो अजिया सास महारानी सिंह, ननद शिल्पा गालियां देते हुए घर से निकाल दिया। थकहार कर थाने पहुंची जहां पति दिलीप सिंह, ससुर दिवाकर, ननद शिल्पा, ननदोई पीयूष, देवर संदीप तथा अजिया सास महारानी सिंह के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस